आंधी में चारपाई समेत छत से गिरकर महिला की मौत
बरेली, जून 1 -- आंधी के दौरान एक महिला चारपाई समेत दो मंजिल छत से गिर पड़ी और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिथरी चैनपुर में सीएचसी के सामने रहने वाले नैनसुख की 28 वर्षीय लड़की सुनीता की शादी शाहजहांपुर में थाना खुदागंज के गांव खिरिया में शादी हुई थी। करीब 15-20 दिन पहले सुनीता अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ मायके में आई थी। शनिवार शाम करीब 7-8 बजे के बीच तेज आंधी आई थी। उसी दौरान घर की दूसरी मंजिल की छत पर पड़ी चारपाई उठाने के लिए सुनीता ऊपर गई थी। चारपाई उठाने के दौरान आंधी तेज हो गई। इससे सुनीता का नियंत्रण बिगड़ गया और वह चारपाई समेत घर के बराबर में खड़ंजे पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल सुनीता को लेकर परिवार वाले शहर के अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.