गोरखपुर, मई 31 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलहा में 25 मई की मध्य रात में आई तेज आंधी से दो मंजिला मकान की बाउंड्रीवाल टीनशेड पर गिरने से एक लड़की समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। दो बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि लड़की की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण लड़की का ऑपरेशन एवं इलाज के लिए मदद की दरकार है। यह भी पढ़ें- विधायक व डीएम ने नकद सहायता संग आवास देने का दिया निर्देशयह हुई थी घटना बताया जा रहा है कि परिवार के पास बेचने के लिए न तो कोई जमीन है और न ही कोई कीमती गहने। परिवार के लिए ऑपरेशन के साथ ही इलाज में आने वाले खर्चे उठा पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में परिजन मदद की गुहार लगा रहे हैं। ग्राम प्र...