मथुरा, मार्च 20 -- बुधवार शाम आयी तेज आंधी एवं बारिश से विद्युत निगम को लाखों का नुकसान हुआ है। आधा सैकड़ा से अधिक पोल अलग-अलग क्षेत्रों में टूटे हैं। दर्जनों गांवों एवं विभिन्न क्षेत्रों की लाइट रात भर बंद रही। जिससे लोग परेशान रहे। गुरुवार रात तक अधिकतर प्रभावित क्षेत्रों की सप्लाई को नॉर्मल कर लिया गया। बुधवार देर शाम आई आंधी-बारिश से बिजली का सिस्टम गड़बड़ा गया था। तेज आंधी के चलते कोसी डिवीजन क्षेत्र में करीब 15 पोल, डिवीजन प्रथम में 11, राया डिवीजन में करीब 30, मांट में तीन पोल अलग-अलग क्षेत्रों में टूटे। साइड बी, बलदेव, धनगांव, कचनऊ, सोनई, लक्ष्मीनगर आदि प्रभावित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति गुरुवार रात सुचारू हो सकी। कुछ जगह देर रात में लाइट चालू हो गई। गुरुवार को भी आंधी-बारिश से शहर एवं देहात के कुछ क्षेत्रों की बिजली बंद रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.