आंधी में गिर गए एक दर्जन खंभे, देवरिया उत्तरी की बिजली गुल
देवरिया, जून 22 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), वाचस्पति मिश्र। सोमवार की दोपहर आई आंधी से एक दर्जन विद्युत पोल गिर गए। महज 10 मिनट की आंधी ने पांडेचक उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन गांवों में खंभे तोड़कर हाहाकार मचा दिया है। पहले ही कटौती से जूझ रहे उपभोक्ता आंधी से पोल गिरने के चलते बेदम हो गए हैं। अभी विभाग टूटे हुए खंभों का व्यौरा जुटाने में लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर लगभग 2:40 पर तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश की संभावना थी। उसी समय बारिश तो नहीं आई लेकिन तेज आंधी आने के चलते रामपुर कारखाना के मझरटिया में दो, केसरपुर में दो, सिरसिया नंबर एक में दो, माधोपुर, करमहा और सूर्यपुरा में एक-एक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। रोस्टर के मुताबिक बिजली बंद रहने से कोई हादसा नहीं हुआ। परसौना में आंधी से खंभे के साथ लगा ट्रांसफार्मर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.