बदायूं, मई 30 -- आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे लोहे के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक अपने साथी के साथ गांव से अलापुर जा रहा था। आरोप है कि खेतों की सुरक्षा के लिए लोहे का तार लगाया गया था, जो आंधी में टूटकर गिर गया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ईमलिया नगला के पास का है। गांव चितौरा के रहने वाले भगवानदास उर्फ नेक्सू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा कालीचरन बाइक से गांव के हरपाल पुत्र द्वारका को साथ लेकर अलापुर की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरे लोहे के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत रास्ते में ईमलिया नंगला के पास अतरसिंह की जमीन पर बटाई पर खेती करने वाले वीरपाल ने खेतो...