आंधी में गिरे पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के दुर्ग सरांय गांव में बीते बुधवार को आए आंधी में महुआ का पेड़ गिरा था। उसी पेड़ को भैयाराम अपना बताते हुए मंगलवार शाम काटने लगे तो संतोष सरोज अपना बताते हुए रोकने लगे। इसी बात को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष से बद्री प्रसाद का बेटा संतोष सरोज और दूसरे पक्ष से झब्बर का बेटा भैयाराम, बेटा जगराम, बेटा गंगाराम घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी संतोष सरोज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.