बरेली, जून 12 -- आंधी में गिरे पेड़ से टकराकर दो बाइक सवार समेत तीन की मौत बरेली, मुख्य संवाददाता। आंधी के दौरान गिरे आम के पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं, आंधी के दौरान दीवार गिरने से घायल युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पहला हादसा बिथरी चैनपुर में रहने वाले 40 वर्षीय छत्रपाल अपने बेटे अवनीश के साथ गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे नरियावल बाजार से घर लौट रहे थे। उस समय तेज आंधी के कारण नरियावल से बिथरी ब्लॉक को जाने वाले रोड पर किशनपुर गांव के पास गट्टूमल के फार्म के सामने आम का एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा था। अंधेरा होने के कारण वे लोग सड़क पर गिरा पेड़ देख नहीं सके और बाइक उससे जा टकराई। हादसे में छत्रपाल और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार क...