आंधी में गिरे छप्पर को बना रहा था परिवार, दबंगों ने गिराया
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गनईडीह में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आंधी में क्षतिग्रस्त हुए छप्पर को ठीक कर रहे लोगों को गाली-गलौज कर पीटा गया, जिसमें 13 साल का बच्चा घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गनईडीह निवासी राम नेवाज पाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने भाई और भतीजे के साथ हाल ही में आई आंधी से क्षतिग्रस्त हुए छप्पर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही विकास यादव अपने भाई बृजेश यादव, विनोद कुमार यादव और मुन्नू यादव के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने मिलकर छप्पर गिरा दिया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.