नोएडा, मई 16 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज-2 कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक युवक की जान ले ली। पंचशील बालक इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे गिरा बिजली का पोल बाइक सवार दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। पोल से टकराने के बाद हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा युवक अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात करीब तीन बजे पीआरवी को सूचना मिली कि पंचशील बालक इंटर कॉलेज के पास एक बाइक सड़क किनारे टूटकर गिरे पोल से टकरा गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार दोनों युवकों को तत्काल सेक्टर-137 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण 22 वर्षीय विशाल कुम...