आंधी में गिरी दीवार और टीनशेड, शादी वाले घर में मचा हड़कंप
कन्नौज, मई 30 -- इंदरगढ़। क्षेत्र में शुक्रवार रात आई तेज आंधी एक परिवार के लिए मुसीबत बन गई। कलसान गांव में एक मकान की दीवार टीनशेड समेत ढह गई, जिसकी चपेट में आकर दो रिश्तेदार घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। घर में बेटी का विवाह होने के कारण कई रिश्तेदार भी ठहरे हुए थे। अचानक दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश और आंधी से फसलें प्रभावित हुईं। कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.