मुरादाबाद, अप्रैल 18 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आई आंधी में एक मकान की दीवार गिर गई। उसके चपेट में आकर दंपति की मौत हो गई। घटना के समय दोनों घर मे सो रहे थे। थाना मूंढापांडे के गांव दलपतपुर निवासी इदरीश (55) खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात इदरीश और उनकी पत्नी फातमा घर के आंगन में सोए हुए थे। देर रात करीब दो बजे तेज आंधी चलने लगी। आंधी से इदरीश के पड़ोस के मकान की दीवार गिर गईं । जिससे आंगन में सो रहे पति-पत्नी उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला गंभीर हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपति की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर एसएचओ मूंढापांडे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.