लखीमपुरखीरी, मई 1 -- पढ़ुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते जहां कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पेड़-पौधे जड़ से उखड़ गए। बिजली के तार टूटने से पूरे इलाके में रात भर अंधेरा पसरा रहा और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसी बीच पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ग्राम गोतियाना दुलही में एक हादसा हो गया। रात करीब एक बजे रहूफ अपने मासूम बच्चों शऊफ, सबरीन (10),आफरीन (8),मीना (5)और सेमिना(3)के साथ टीन शेड के नीचे सो रहा था। तभी अचानक तेज आंधी के चलते टीन शेड भरभराकर गिर पड़ा और पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। यह भी पढ़ें- सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद टिन शेड हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में सभी लोग घायल हो ग...