एटा, अप्रैल 6 -- तेज आंधी और बारिस में झोपड़ी गिर गई। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। एसडीएम ने घरवालों को देवीय आपदा के तहत मदद दिलाने की बात कहीं हैं। थाना जैथरा के गांव नगला सकटू निवासी रामसखी (42) पत्नी रमेश रविवार शाम को झोपड़ी में गई थी। बताया जा रहा है कि अचानक तेज आंधी और बारिस शुरु हो गई। आंधी में झोपड़ी गिर पड़ी। मलबे में महिला दब गई। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे घरवालों ने तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और जैथरा सीएचसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सांस होने की आशंका पर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतका के भतीजे अंकित ने बताया कि चाची आंधी-बारिस के समय झोपड़ी में बैठी थीं, जो गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जगमोहन गुप्ता राजस्व विभाग की टीम के सा...