आंधी में गिरा भारी भरकम सांकेतिक बोर्ड, टला बड़ा हादसा
कौशाम्बी, जून 19 -- बुधवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान कड़ा क्षेत्र में लगा एक भारी भरकम लोहे का सांकेतिक बोर्ड भरभराकर गिर पड़ा। घटना कड़ा धाम-शीतला धाम मुख्य मार्ग स्थित भैरवनाथ मंदिर के समीप देवीगंज बाईपास की है। आंधी के दौरान जिस समय बोर्ड गिरा, उस दौरान मार्ग से श्रद्धालुओं और अन्य राहगीरों का आवागमन जारी था। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सड़क किनारे की पटरी हाल ही में बनाई गई थी और वहां की मिट्टी पूरी तरह मजबूत नहीं हुई थी। इसके बावजूद उसी स्थान पर भारी भरकम लोहे का बोर्ड लगा दिया गया, जिससे आंधी आते ही वह धराशायी हो गया। मामले में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक पटेल ने बताया कि घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.