आंधी में गिरा पेड़, बिजली का पोल, आवागमन बंद
इटावा औरैया, मई 31 -- जसवंतनगर। रविवार की शाम आई तेज आंधी और खराब मौसम के कारण जसवंतनगर सैफई मार्ग पर पड़रपुरा गांव के पास एक बड़ा नीम का पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक विजली पोल भी क्षतिग्रस्त होकर तारों सहित सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए ओले भी गिरे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर पेड़, बिजली पोल और तार गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभागों और प्रशासन को दी। बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.