लखनऊ, अप्रैल 30 -- तेज आंधी के दौरान गुरुवार सुबह दिलकुशा के पास एक पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबने से कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के संविदा कर्मी रेडियोथेरपी टेक्नीशियन रवि शंकर पांडये (28) और आब्जर्वर बालकृष्ण (27) की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक बस्ती के दुबरा बोधी गांव निवासी रवि शंकर पांडे, सुल्तानपुर रोड स्थित चक गजरिया कैंसर संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग में संविदा पर टेक्नीशियन थे। पिता शिवनारायण पांडे ने बताया उसके बेटे रवि शंकर लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल कैंपस में रहते थे। गुरुवार सुबह आठ बजे वह ड्यूटी के लिए अपने साथी म‌ऊ निवासी बालकृष्ण के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। बालकृष्ण ने हाल ही में केजीएमयू से बीएससी रेडियोथेरेपी का कोर्स किया है। कैंसर संस्थान में आब्जर्वर थे। कैंट स्थित दिलकुशा इलाके मे...