आंधी में गिरा नीम का पेड़, चपेट में आकर भैंस मरी
गंगापार, जून 10 -- क्षेत्र मंगलवार की देर रात्रि तेज हवा के साथ आई आंधी ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया । इसी बीच बीकर गांव में एक नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया । नीम के नीचे बंधी भैंस के ऊपर पूरा पेड़ गिर गया जिससे मौके पर ही तड़प कर भैंस ने दम तोड़ दिया। घूरपुर के बीकर गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद पांडेय के घर के सामने एक पुराना नीम का पेड़ था। मंगलवार की देर रात्रि आए तूफान के साथ नीम का पेड़ गिर गया और उसके नीचे बंधी पचास हजार कीमत की भैंस पेड़ की चपेट में आकर मर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.