आंधी में गिरा ट्रांसफॉर्मर, 15 दिन से 8 ट्यूबवेल ठप, धान की रोपाई पर संकट
अलीगढ़, जून 23 -- अतरौली। गत 10 जून की रात को गांव निसारपुर में रात आई तेज आंधी से गिरा ट्रांसफॉर्मर 15 दिन बाद भी नहीं बदला गया। इससे जुड़े 8 ट्यूबवेल बंद पड़े हैं और धान की रोपाई का काम ठप है। परेशान किसानों ने रविवार को अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। किसानों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई न हो पाने के कारण फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसान रविदत्त शर्मा ने बताया कि डीजल इंजन से सिंचाई करने पर लागत दोगुनी पड़ रही है। राम सिंह व अमर सिंह ने कहा कि नर्सरी तैयार है, लेकिन पानी के अभाव में रोपाई नहीं हो पा रही। रामलाल के अनुसार 8 ट्यूबवेल से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.