आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर, चोरों ने उड़ाया कीमती सामान
इटावा औरैया, जून 13 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला इच्छा में तेज आंधी और बारिश के दौरान खेत में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर गिर गया। चोर ट्रांसफार्मर के अंदर का कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना से किसान की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। गांव निवासी किसान विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि खेत में लगा ट्रांसफार्मर उनकी समरसेबल लाइन से जुड़ा हुआ था, जिससे फसलों की सिंचाई की जाती थी। हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर के अंदर मौजूद कीमती उपकरण और अन्य सामान निकालकर ले गए। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.