आंधी में खंभा गिरने से महिला की मौत
बरेली, जून 1 -- हाफिजगंज। आंधी में खंभा गिरने से महिला की मौत हो गयी। महिला के पति ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव के पोस्मार्टम को बरेली भेज दिया।थाना हाफिजगंज के गांव मिलक बमनपुरी निवासी मानसिंह शनिवार शाम पत्नी सुमनलता (28) व अपने छह वर्षीय पुत्र सुंदरम के साथ पत्नी को दवा दिलाने के बाद हाफिजगंज से घर लौट रहे थे। गांव के पास तिराहे पर आंधी चलने लगी। इसी बीच नहर किनारे लगा झुका खंभा अचानक गिर गया। चपेट में आने से उनकी पत्नी सुमनलता घायल हो गईं। डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा, चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। पति का कहना है कि बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.