आंधी में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों का 1300 मीटर तार चोरी
बरेली, जून 17 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। बीते दिनों आई तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था चरमराने का फायदा उठाकर चोरों ने सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम लोहार नगला स्थित सरकारी नलकूप और रबर फैक्ट्री कॉलोनी क्षेत्र से करीब 1300 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। विद्युत उपकेंद्र फतेहगंज पश्चिमी के अवर अभियंता रमेश चंद्र ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में दी तहरीर में बताया, आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है यह भी पढ़ें- 50 घरों की 500 मीटर दूर से बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.