आंधी में क्षतिग्रस्त घंटाघर की घड़ी फिर मुस्कुराई, नगर पालिका ने कराया दुरुस्त
संभल, मई 19 -- पांच दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश में क्षतिग्रस्त हुई ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी को नगर पालिका ने ठीक करा दिया है। घड़ी के चारों ओर लगा फ्रेम तेज हवाओं के कारण टूट गया था, जिससे शहर की पहचान मानी जाने वाली घंटाघर की सुंदरता प्रभावित हो गई थी। मामले को दैनिक हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और क्षतिग्रस्त फ्रेम को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया गया। पालिका कर्मचारियों ने घंटाघर पर पहुंचकर टूटे हिस्सों की मरम्मत कर घड़ी को फिर से व्यवस्थित कर दिया। घंटाघर शहर की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है और इसकी घड़ी वर्षों से लोगों को समय बताने के साथ शहर की पहचान भी बनी हुई है। आंधी के बाद क्षतिग्रस्त हुई घड़ी को देखकर शहरवासियों में निराशा थी, लेकिन अब मरम्मत होने से लोगों ने राहत जताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.