आंधी में एनएच पर गिरा शीशम का पेड़, डेढ़ घंटे यातायात रही बाधित
मुंगेर, जून 4 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान रायटोला के समीप एनएच 333 पर एक शीशम का पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गये और तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के कारण एक पेड़ उखड़कर मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क किनारे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। यह भी पढ़ें- आंधी में एनएच पर गिरा शीशम का पेड़, डेढ़ घंटे यातायात रही बाधित आंधी के कारण बंबर-बरसंडा मार्ग पर पुराने अंचल कार्यालय के समीप एक शीशम के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.