चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत के ग्राम कुलीतोडांग बीच टोला में लगा सोलर जलमीनार का पैनल सोमवार की शाम तेज आंधी के कारण टूट कर गिर गया। सोलर पैनल टूटकर गिरने से पिछले चार दिनों से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण किसी तरह बगल के गांव से पानी भरकर अपना काम चला रहे हैं। बीच टोला के करीबन डेढ़ सौ परिवार इस सोलर जलमीनार से पानी का उपयोग कर रहे थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया माझीराम जोंको ने बताया कि संवेदक को जलमीनार का सोलर पैनल टूटने की जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक संवेदक द्वारा उसे ठीक नहीं कराया गया है। गर्मी के कारण पानी के लिए ग्रामीण काफी परेशान हैं। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता भी गा...