प्रयागराज, अप्रैल 3 -- आंधी और बारिश से शुक्रवार दोपहर शहर की बिजली व्यवस्था फिर चरमरा गई। ब्रेक डाउन होने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। कई जगह एहतियातन आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जबकि पुराने शहर में फॉल्ट के कारण उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। दोपहर करीब 12 बजे आंधी शुरू होते ही सिविल लाइंस में सप्लाई बाधित होने पर बड़े कार्यालयों में जनरेटर चलाने पड़े। हालांकि सिविल लाइंस, अशोक नगर समेत कुछ इलाकों में आधे घंटे में आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन कई मोहल्लों में शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।सबसे ज्यादा असर पुराने शहर में देखने को मिला। कल्याणी उपकेंद्र से जुड़े दरियाबाद, मीरापुर, ककरहाघाट, अटाला समेत कई मोहल्लों में ब्रेक डाउन होने से बिजली गुल रही। कई स्थानों पर फॉल्ट आने से मरम्मत का काम देर शाम तक चलता रहा। भावापुर करेली क्षेत्र में भी करीब ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.