आंधी में उड़ा टीन शेड, तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच तड़प रहे गोवंश
गंगापार, मई 25 -- आंधी आई तो गोवंश के लिए रखा टीन शेड उड़ गया। व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। तपती धूप में गोवंश के लिए साया ढूंढना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर गोवंश आश्रय स्थल पर यही स्थिति है। इलाक़े के सराय मदन में कुछ दिनों पहले आए तेज तूफान के कारण टीन शेड पूरी तरह उड़ गया था, जिससे अधिकतर परिसर खुला पड़ा है। टीन शेड क्षतिग्रस्त होने के बाद भी कई दिनों से उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके कारण गोवंश तेज धूप में छांव तलाशते फिर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ठीक से देखरेख नहीं होने के कारण गोवंश को दुर्दशा झेलनी पड़ रही है। गड्ढे में भरा पानी तेज धूप के कारण गर्म हो जाता है। वही गर्म पानी पीने से कई गायें बीमार हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द टीन शेड की मरम्मत कराने, पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने और गोशाला की व्यवस्था दुरुस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.