आंधी में उड़ा घर का एस्बेस्टस,पीड़ित ने मांगी सहायता
गुमला, जून 25 -- घाघरा।घाघरा प्रखंड के देवाकी पिठवर टोली में बुधवार को आए आंधी-तूफान से बेला उरांव का घर क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा के कारण घर की छत पर लगा एस्बेस्टस उड़ गया, जिससे परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।बेला उरांव ने बताया कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहते हैं। घर पर वह तीन छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा में हुई क्षति का मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.