रामपुर, मई 30 -- क्षेत्र में गुरुवार रात आई तेज आंधी के बीच बाइक से ससुराल जा रहे युवक के सिर पर आंधी में उड़कर आया प्लास्टिक का एक हजार लीटर का पानी का खाली टैंक गिर गया। सिर में चोट लगने से युवक की याददाश्त चली गई। पहचानने से इनकार पर परिवार के लोग घबरा गए। करीब पंद्रह घंटे बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी याददाश्त लौटना शुरू हुई। मोहल्ला नालापार निवासी 35 वर्षीय फिरोज गुरुवार रात बाइक से अपनी ससुराल नए बाजार जा रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नए बाजार पहुंचने पर किसी मकान की छत पर रखा खाली प्लास्टिक का वाटर टैंक तेज हवा में उड़कर सीधे फिरोज के सिर पर आ गिरा। यह भी पढ़ें- आंधी में उड़कर आया वाटर टैंक युवक के सिर पर गिरा, चली गई याददाश्तयाददाश्त का अस्थायी लोप सिर में चोट से अस्थायी रूप स...