आंधी में उजड़े आशियाने, 10 दिन बाद भी नहीं मिली राहत
गोड्डा, जून 8 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड की कोयला पंचायत में 27 मई की रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का दंश झेल रहे परिवार आज भी राहत की आस लगाए बैठे हैं। आंधी तूफान में कई गरीब परिवारों के घरों की फूस और अल्बेस्टर की छतें उड़ गईं, जबकि कई मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दस दिन बीत जाने के बावजूद प्रभावित परिवारों को अब तक सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है।
प्रभावित परिवारों की स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि रात में आए तेज तूफान ने कुछ ही मिनटों में उनके आशियाने उजाड़ दिए। कई परिवारों के सामने सिर छिपाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। प्रभावित लोगों में साबिर, हाशिम, बीबी यासमीन, सकुल आलम, बीबी जुलसो, फिरोजा खातून, शबनम खातून और हिफाजत मंसूरी समेत कई परिवार शामिल हैं।
घरों के नुकसान की कहानी साबिर ने बताया कि तेज हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.