आंधी में उजड़ा विधवा का घर, खुले आसमान के नीचे रहने को हैं मजबूर
सराईकेला, जून 19 -- राजनगर। प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के कड़को गांव की एक विधवा रूक्मणी टुडू का घर बीते 19 मई को आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा और बारिश के कारण उनके मकान में लगे एस्बेस्टस शीट टूट कर बिखर गया। जिससे पूरा घर रहने योग्य नहीं रह गया है। घर की छत क्षतिग्रस्त होने के कारण टुडू अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। पीड़ित ने बताया कि वह अंत्योदय परिवार से आती हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पति के निधन के बाद किसी तरह जीवन-यापन कर रही हैं। आंधी-तूफान के बाद उनका एकमात्र आशियाना भी उजड़ गया है। उन्होंने कहा कि मकान की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण में लगभग दो लाख रुपये तक का खर्च आएगा, जो उनके लिए वहन कर पाना संभव नहीं है।
सहायता की मांग पीड़िता ने राहत और सहायता की मांग को लेकर स्थानीय थाना तथा अंचल कार्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.