आंधी में उखड़े पेड़ ने ली किशोर की जान
कानपुर, जून 2 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव में गांव के बाहर खेल रहे दो किशोरों के ऊपर आंधी से उखडा नीम का पेड गिर गया। जिससे दोनों किशोर घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे किशोर को मेडिकल कालेज भेजा गया है। करियापुर गांव निवासी चौदह साल का प्रशांत शर्मा पुत्र अखिलेश कुमार अपने दोस्त तेरह साल के प्रांशु पुत्र राम अवतार के साथ गांव के बाहर फील्ड में अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रहे थे। शाम को अचानक आई आंधी व पानी से बचने के चक्कर में सभी किशोर इधर - उधर भाग गए। लेकिन प्रशांत व प्रांशू वहीं पास में खडे पुराने नीम के पेड के नीचे खडे हो गए। तभी तेज आवाज के साथ नीम का पेड जड से उखड गया। जिससे दोनों किशोर उसमें दब कर घायल हो गए। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.