बलरामपुर, मई 8 -- उतरौला/बलरामपुर, संवाददाता। चार मई की शाम तेज आंधी-बारिश में पेड़ की चपेट में आकर असमय जान गँवाने वाले ई-रिक्शा चालक तुलाराम के परिवार को प्रदेश सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। शुक्रवार को उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा स्वयं ग्राम बढ़या पकड़ी पहुँचे और मृतक की पत्नी पूनम को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत चार लाख रुपये का चेक सौंपकर परिवार को ढाढ़स बँधाया। बदलपुर-धुसवा मार्ग पर फायर स्टेशन के सामने चार मई की शाम अचानक आई तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिर गया, जो उस समय वहाँ से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक तुलाराम पर आ पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में तुलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से प्रशासन पीड़ित परिवार के लगातार संपर्क में था。
सांत्वना और सहायता चेक सौंपने के अवसर पर विधायक रामप्रताप वर्मा ने शोकाकुल परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.