झांसी, मई 13 -- झांसी। मंगलवार की शाम तेजी आधी और बूंदाबांदी के बाद सूरज ने शहर को झुलसा दिया। बुधवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री पर टिक गया। भरी दुपहरी सूरज के तेवरों और टनटनाती धूप ने बाजारों से मोहल्लों तक सन्नाटा खींच दिया। हालात यह रहे कि तीन घंटे झांसीवालों के मुश्किलों में कटे। ऐसी हालत में गुल बत्ती ने मुश्किलें बढ़ा दीं। न्यूनत पारा 25 डिग्री टिका रहा। जिससे रात भी बेचैनी में कटी। मंगलवार शाम को सूरज ने रंग बदला। देखते ही देखते शहर के आधे हिस्से में तेज आंधी ने दस्तक दी। के बाद मामूली बूंदाबांदी हुई। वहीं ग्रामीण अंचलों में बारिश ने सभी को परेशान कर दिया। बुधवार सुबह 5.32 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद मौसम घंटे-दर-घंटे तल्ख होता गया। 11.30 बजते ही लू के थपेड़े महसूस होने लगे। घरों से निकले लोग छाता, गमछा, हाथ बंद दस्ताने, टोपी में पैक नज...