संभल, मई 1 -- जनपद में गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दिनभर की गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज आंधी ने दस्तक दी और देखते ही देखते आसमान काले बादलों से ढक गया। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को राहत मिली। हालांकि, इस राहत के साथ चिंता भी जुड़ी रही। जिले के कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिसने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। गनीमत यह रही कि ओले ज्यादा देर तक नहीं गिरे, वरना मक्का और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता था। वहीं, हल्की बारिश से फसलों को कुछ हद तक फायदा भी पहुंचा है। तेज आंधी का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों जैसे खिरनी, कैलादेवी, सैंडा और लखौरी जलालपुर समेत कई बिजलीघरों की सप्लाई बाधित हो गई। इन इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.