फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। मौसम जो बिगड़ा और शनिवार की रात तेज आंधी से जिले भर में बिजली व्यवस्था बिगड़ गयी। गंगापार में जहां 14 स्थानों पर बिजली के पोल टूटे तो वहीं रात भर चार उपकेंद्र बंद रहे। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। 22 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान हुये। मरम्मत के लिए बिजली निगम की ओर से टीमें लगायी गईं। दिनभर काम होता रहा। आपूर्ति न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गंगापार के राजेपुर, सलेमपुर, अमृतपुर प्रथम, द्वितीय के बिजली उपकेंद्र को भोलेपुर के 132केवी उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। रात दस बजे के बाद जो तेज आंधी आयी उससे गंगापार में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गयी। कई जगह लाइनें टूटी। रात भर मौसम बिगड़ा रहा। ऐसे में टीमें पेट्रोलिंग करने के लिए नहीं निकलीं। रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.