रायबरेली, अप्रैल 8 -- रायबरेली संवाददाता। बे-मौसम आंधी-बारिश ने किसानों से लेकर नौकरी-पेशा तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। इससे जहां किसानों की खेतों में पकी खड़ी फसल पर संकट के बादल छाए गए। वहीं शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहर में तो बिजली व्यवस्था ने ज्यादा परेशान नहीं किया, लेकिन गांवों में हाहाकार मचा दिया। कई गांवों में 18 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी तो कई गांव अभी भी अंधेरे में ही रहेंगे। मंगलवार रात आए आंधी-पानी के चलते करीब 500 गांव अंधेरे में डूब गए। कई स्थानों पर 8 से 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन कई गांवों में अभी तक अंधेरा है। हालांकि बिजली विभाग का दावा है कि आंधी-पानी आने के दो घंटे बाद ही आधे से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई।मंगलवार शाम आए आंधी-तूफान के चलते शहर के कई इलाकों में अच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.