अररिया, अप्रैल 5 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में 20 मार्च की देर शाम तेज हवा व ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से हजारों एकड़ भूमि पर लगी फसल बर्बाद हुई है। कृषि विभाग की ओर से कराए गए सर्वे का रिपोर्ट सामने आने के बाद जिले में मुआवजा की मांग तेज हो गई है। जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 20 हजार 198 हेक्टेयर में लगी फसलों को क्षति पहुंची है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से फसल क्षति का रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद समेकित रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश से जिले के कमोवेश सभी प्रखंडों में फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मक्का के आलावा दूसरे फसलों को भी नुकसान हुआ है। बताते चलें कि जिले में बीते 20 मार्च की देर शाम जिले में जिले में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने भीषण तबाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.