संभल, अप्रैल 9 -- क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे 33 हजार केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से 60 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को करीब 16 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। जानकारी के अनुसार, आंधी-बारिश के दौरान जुनावई बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में कस्बे के पेट्रोल पंप और पतरिया गांव के पास चार बिजली पोल गिर गए। इसके साथ ही कैल से बिजलीघर को आने वाली 33 हजार लाइन भी ठप हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई। रातभर बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे में ही लोगों को रात गुजारनी पड़ी, वहीं गर्मी और उमस ने भी मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह मरम्मत कार्य शुरू किया गया और करीब 10 बजे के बाद ही बिजली आपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.