हापुड़, मई 1 -- हापुड़ में शुक्रवार की शाम आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जनपद की तीनों डिवीजन में 70 से अधिक पोल टूटकर गिर गए, जबकि बिजली लाइनों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने से रातभर बिजली सप्लाई ठप रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी की किल्लत के कारण लोगों में हाहाकार मच गया। हालांकि विभाग ने शनिवार की दोपहर तक 95 फीसदी लाइनों को चालू कर आपूर्ति को बहाल कर दिया है। हापुड़ में शुक्रवार की दोपहर से ही मौसम ने करवट बदल ली थी। शाम को अचानक आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही आंधी-तुफान के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन पूरे जनपद में बिजली के पोल आंधी तूफान में टूटकर गिरने लगे। कई जगह पेड़ों की शाखाएं बिजली लाइनों पर गिर गई। ऐसे में समूचे जनपद में ब्लैक आउट हो ग...