आंधी-बारिश से 11 केवी की लाइन पर गिरा वृक्ष
सोनभद्र, जून 19 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में शुक्रवार को तेज आंधी-बारिश से लगभग दो घंटे क्षेत्र की बिजली गुल रही। तेज आंधी के कारण 11 केवी बीना-औड़ी लाइन पर विशालकाय बृक्ष गिरने को इसकी वजह बिजली विभाग ने बतायी। इससे हालांकि टूटे तारों को तेजी से लाइन मैनों द्वारा हटाया गया जिसके बाद टूटे तार सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी। बिजली कर्मियों का कहना था कि तेज आंधी को देखते हुए सबस्टेशन से अनपरा-औड़ी फीडर बंद कर दिये गये थे। बारिश खत्म होने पर पेट्रोलिंग कर रही लाइन मैनों की टीम को रेनुसागर मोड के नजदीक वृक्ष तारों पर गिरा मिला। इसके बाद लगभग दो घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.