आंधी-बारिश से हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन, 20 हजार की आबादी रातभर रही अंधेरे में
रुडकी, जून 12 -- रुड़की, संवाददाता। ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन गुरुवार देरात बारिश के चलते टूट गई। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। करीब 20 हजार की आबादी को रातभर अंधेरे में गुजारनी पड़ी। आंधी के चलते गुरुवार देररात कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गईं। एहतियात के तौर पर ऊर्जा निगम ने कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर दी थी, लेकिन खराब मौसम के दौरान कई लाइनों में एक साथ फॉल्ट आ गए। इसी दौरान ब्रह्मपुर बिजलीघर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन खराब हो गई। लाइन में खराबी आते ही बिजलीघर से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन, 20 हजार की आबादी रातभर रही अंधेरे में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.