सोनभद्र, अप्रैल 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बुधवार की रात से अचानक बदले मौसम और गुरुवार को आई तेज आंधी-बारिश ने पूरे जिले में व्यापक असर डाला है। जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। जिले के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से हालात और गंभीर हो गए हैं, वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा है। मेडिकल कालेज के ब्लॉक ए में आंधी के चलते पेड़ तार पर गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। रामगढ़, नगवां क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.