कटिहार, मार्च 23 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। बीते शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी-बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी। सबसे अधिक प्रखंड के किशनपुर, दक्षिणी व उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के विभिन्न मौजों में लगे मकई व गेहूं की फसल पूरी तरह गिरकर नष्ट हो गई। किसान मोहम्मद मोजाहिर, समसुद्दीन, नुरुल इस्लाम, सैफुद्दीन, मुबारक हुसैन, अलाउद्दीन नौशाद, अली मोहम्मद, रफीक हुसैन ने बताया कि इस बार उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी। मगर आंधी-बारिश में फसल बर्बाद हो गया। उक्त पंचायत के विभिन्न मौजें में लगी करीब 200 एकड़ से अधिक फसल को नुकसान हुआ है, जिससे दो करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। पीड़ित किसानों ने कहा कि फसल बीमा होता तो कुछ राहत मिलती। सभी किसानों ने जिला पदाधिकारी से क्षति का आकलन कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। बीस सूत...