आंधी-बारिश से सुबह का पारा नौ डिग्री लुढ़का
प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज। गुरुवार की देर रात तेज आंधी और बारिश से शुक्रवार की सुबह का मौसम सुहाना हो गया और चिलचिलाती धूप से जनमानस को राहत मिली। बारिश की वजह से सुबह दस बजे का अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि 28 मई की तुलना में नौ डिग्री नीचे लुढ़का है। इतना ही नहीं दोपहर तीन बजे के लगभग एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में पिछले कई दिनों से भीषण तपिश झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से सुबह का पारा नौ डिग्री लुढ़का यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी-नम हवाओं ने उतारी नौतपा की गर्मी यह भी पढ़ें- मौसम की तल्खी से मिली राहत, आंधी-पानी की चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.