मधुबनी, अप्रैल 1 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। मंगलवार देर रात आए आंधी-तूफान व बारिश से सीएमआर गोदाम का छप्पर उड़ने से गोदाम में रखे 15 क्विंटल अनाज भींग गया। भींगे अनाज खराब होने की आशंका जतायी जा रही है। राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबन्धक अजितेंद्र किशोर ने बताया की सहायक प्रबन्धक के द्वारा गोदाम का छप्पर उड़ने की जानकारी दी गई है। गोदाम की स्थिति की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को दी गई है। सहायक गोदाम प्रबन्धक को अनाज को क्षति से बचाने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम का एक हिस्से का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते वर्षा का पानी सीधे गोदाम में पहुंच रहा है। गोदाम सहायक प्रबंधक मो. जिया अहमद ने बताया की पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम में सीएमआर का चावल रखा जाता है। उन्होंने बताया कि बीती रात मंगलवार को आई आंधी...