आंधी-बारिश से सलखुआ में तबाही
सहरसा, मई 28 -- सलखुआ, एकसंवाददाता। मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सलखुआ एवं पुरानी बांध बहुअरवा गांव में दो लोगों के फूस के घर धराशायी हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रात गुजारने की समस्या खड़ी हो गई। हालांकि दिनभर की उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की थ्रेसिंग के बाद तैयार रखी गई मक्का बारिश में भींग गई, जिससे आर्थिक क्षति हुई है।किसानों यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड ने बताया कि मौसम की मार से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही और कई गांवों में देर रात तक बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.