हरदोई, अप्रैल 30 -- हरदोई। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम करीब 8:15 बजे अचानक तेज आंधी के साथ मौसम ने करवट ली। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे एहतियातन शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब एक घंटे तक अधिकांश इलाकों में अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, वहीं बारिश तेज होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इसका असर यातायात पर भी पड़ा और कई जगहों पर ट्रैफिक धीमा हो गया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेज आंधी और बारिश के कारण लाइनों में फॉल्ट आने की आशंका को देखते हुए सप्लाई रोकी गई थी। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गहराया बिजली संकट, भीषण गर्मी से मिली राहत मौसम सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.