रुडकी, फरवरी 1 -- रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आई तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर से लेकर देहात तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह बिजली के तार टूट गए और पोल झुक गए। जिससे शहर से देहात तक करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तड़के तीन बजे से गुल हुई बिजली सुबह लगभग 10 बजे आई। जबकि देहात क्षेत्र में कई जगह पर दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। रविवार तड़के तीन बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। इसी के साथ तेज आंधी चलने लगी। साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। आंधी के कारण कई जगह पर बिजली के तार टूट गए। लाइनों में पेड़ की टहनी आदि गिर गई। जिससे शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अनेक लोगों को बारिश और आंधी का तब पता चला जब छतों पर रखा सामान व गमले आदि गिरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.