गुमला, फरवरी 24 -- विशुनपुर। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात अचानक आई तेज आंधी और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज झोंकों के कारण कई लोगों के घरों के छप्पर और टीन की छत उड़ गई,वहीं दर्जनों पेड़-पौधे उखड़ गए। आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर सब्जी की खेती पर पड़ा है। किसानों के बारी में लगे टमाटर, बंदा गोभी, फूल गोभी, बैंगन, धनिया समेत अन्य सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। फसल चौपट होने से किसान गहरी चिंता में हैं, क्योंकि यही उनकी आय का मुख्य स्रोत था। पीड़ित किसानों ने प्रखंड कार्यालय से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर मदद पहुंचाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.