आंधी-बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से मिली राहत
दरभंगा, मई 26 -- दरभंगा। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे दरभंगावासियों को सोमवार की रात मौसम ने बड़ी राहत दी। रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट आने और ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहावना हो गया। हालांकि इस राहत के साथ शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलजमाव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर थे। शाम होते-होते भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल रही थी। इसी बीच रात करीब नौ बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई。 यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से घरों के छप्पर उड़े डालियां टूटीं, बिजली आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.